HomeEducationUP BEd Counselling Date 2025: यूपी बीएड काउंसिलिंग के लिए शेड्यूल जल्द...

UP BEd Counselling Date 2025: यूपी बीएड काउंसिलिंग के लिए शेड्यूल जल्द होगा जारी, 3 फेज में पूरी होगी एडमिशन प्रक्रिया

यूपी बीएड रिजल्ट जारी होने के बाद अब बीयू झांसी की ओर से जल्द ही एडमिशन के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया जा सकता है। एडमिशन के लिए काउंसिलिंग 3 चरणों में पूर्ण की जाएगी। फेज 1 में रैंक 1 से 75 हजार एवं फेज 2 में अन्य सभी स्टूडेंट्स को प्रवेश दिया जायेगा। राउंड 2 में पूल काउंसिलिंग और राउंड 3 में कॉलेज द्वारा डायरेक्ट प्रवेश दिया जाता है।

यूपी बीएड एंट्रेस एग्जाम 2025 रिजल्ट जारी होने के बाद अब स्टूडेंट्स को काउंसिलिंग शेड्यूल जारी होने का इंतजार है ताकी वे जल्द से जल्द एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण कर सकें। ऐसे में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी (BU Jhansi) की ओर से जल्द ही UP BEd Counselling schedule जारी कर डेट्स की घोषणा की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी तय तिथियों में ऑफिशियल वेबसाइट पर रैंक के अनुसार काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन एवं च्वाइस फिलिंग करके आवंटित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर पाएंगे।

आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना होगा अनिवार्य

यूपी बीएड काउंसिलिंग रजिस्ट्रेशन करने के लिए फीस के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद सीट स्वीकृति के लिए शुल्क 5,000 रुपये जमा करना होगा। सीट आवंटित होने के बाद स्टूडेंट को अलॉटेड संस्थान में जाकर तय तिथियों के अंदर एडमिशन लेना होगा। ध्यान रखें कि यह शुल्क पिछले वर्ष के अनुसार है।

रैंक के अनुसार तीन चरणों में पूरी होगी काउंसिलिंग

उत्तर प्रदेश के सरकारी एवं निजी बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए काउंसिलिंग आयोजित की जाती है। काउंसिलिंग प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाती है। फेज 1 व फेज 2 में मेन काउंसिलिंग का आयोजन किया जाता है, जिसमें रैंक को ध्यान में रखकर स्टूडेंट्स को आवेदन करना होता है। फेज 1 में रैंक 1 से लेकर 75000 प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को प्रवेश दिया जाता है। इसके बाद फेज 2 में 75001 से लेकर आगे की सभी रैंक वाले (END + LEFT OVER) अभ्यर्थियों को एडमिशन दिया जाता है। राउंड 2 में पूल काउंसिलिंग के जरिये प्रवेश प्रदान किया जाता है। अंत में राउंड 3 में कॉलेज/ संस्थानों द्वारा डायरेक्ट प्रवेश प्रदान किया जाता है।

रैंक कार्ड/ रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड

यूपी बीएड रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर विजिट करें।

इसके बाद होम पेज पर UTTAR PRADESH B.ED. JOINT ENTRANCE EXAMINATION 2025 लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।

अब आपको CLICK HERE TO DOWNLOAD SCORE CARD पर क्लिक यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

अब स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UP BEd Result 2025 चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

UP BEd Result 2025 चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular