रविवार को भाजपा केंद्रीय कार्यालय पर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत युवा सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ।
युवा शक्ति का आह्वान: 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘विकसित भारत संकल्प अभियान’ में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के महामंत्री,राज्य सभा सांसद माननीय अमर पाल मौर्य जी उपस्थित हुए
इस कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के खिलाड़ी,सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों से 500 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी जी ने की उन्होंने कहा युवा सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत के दृष्टिकोण से अवगत कराना और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना था।
मुख्य अतिथि ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधों पर है। आपकी ऊर्जा, नवाचार और संकल्प ही हमें 2047 के लक्ष्य तक पहुंचाएगा।”
विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने अपनी सफलता की कहानियाँ साझा कीं, जिससे उपस्थित युवाओं को योजनाओं के महत्व और प्रभाव के बारे में जानकारी मिली।
सभी युवाओं ने एक साथ ‘विकसित भारत संकल्प शपथ’ ली, जिसमें उन्होंने देश की प्रगति के लिए ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का प्रण लिया।
चन्दन नारायण सिंह ने कहा “यह युवा सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है। हमने देखा कि हमारे युवा देश के भविष्य को लेकर कितने गंभीर और उत्साहित हैं। हम उनके विचारों और ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
सम्मेलन में मुख्य रूप से सुशील त्रिपाठी जी जिलाध्यक्ष भाजपा चन्दन नारायन सिंह जी जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सीताराम वर्मा जी विधायक लम्भुआ योगेन्द्र प्रताप सिंह, चेयरमैन सहकारी बैंक सचिन पाण्डेय ,महामंत्री युवा मोर्चा, गौरव मौर्य, महामंत्री युवा मोर्चा ,अंश द्विवेदी ,जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सुधांशु सिंह ,जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शौर्य वर्धन, जिला मंत्री युवा मोर्चा आकाश शर्मा जी जिला मंत्री युवा मोर्चा मोहित तिवारी , मीडिया प्रभारी शानू सिंह , जिला मन्त्री अभिनव सिंह जी युवा मोर्चा दीपक सिंह युवा मोर्चा आदि मौजूद रहे।





