Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeएएसपी ने मिशन शक्ति-5.0 के तहत माँ. चन्द्रिका देवी मन्दिर में महिलाओं...

एएसपी ने मिशन शक्ति-5.0 के तहत माँ. चन्द्रिका देवी मन्दिर में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक कर किया प्रसाद वितरण

महोबा। नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वन्दना सिंह एवं अपर जिलाधिकारी कुँवर पंकज द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के माँ चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर थाना कोतवाली नगर एवं महिला थाना की मिशन शक्ति टीम भी मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग एवं आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं को सुरक्षा के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, मिशन शक्ति केन्द्रों एवं पुलिस की त्वरित सहायता व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नम्बर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा महिला थाना एवं सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है।

अपर जिलाधिकारी कुँवर पंकज ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में महिलाओं का सम्मान एवं सुरक्षा सर्वोपरि है और हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि वह नारी सशक्तिकरण में सहयोग करे।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा उपायों के साथ-साथ आत्मरक्षा की बुनियादी जानकारी भी दी। अंत में मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण कर सभी को मिशन शक्ति के प्रति प्रेरित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular