Sunday, May 10, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaसंदिग्ध हालत में लावारिस बाइक बरामद

संदिग्ध हालत में लावारिस बाइक बरामद

अवधनामा संवाददाता

बीकापुर- अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर पातूपुर मार्ग के किनारे शुक्लहिया मोड़ के पास शनिवार की रात करीब 10 बजे संदिग्ध हालत में लावारिस बाइक बरामद होने से गांव में हलचल मच गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल दुबे द्वारा बीकापुर कोतवाली सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू किया है। बाइक किसकी है? और किन परिस्थितियों में यहां खड़ी की गई है? इसकी अभी जानकारी नहीं हो सकी है। मौके पर नीरज शुक्ला, रज्जन शुक्ला, उमाकांत शुक्ला, लक्ष्मीकांत शुक्ला हरिओम शुक्ला शिव बहादुर गौड़ आदि ग्रामीण मौजूद रहे। कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि बाइक किसकी है पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular