Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeNationalUIDAI की बड़ी पहल: गूगल मैप से जल्द सर्च कर सकेंगे नजदीकी...

UIDAI की बड़ी पहल: गूगल मैप से जल्द सर्च कर सकेंगे नजदीकी आधार केंद्र, आसान होगी पहुंच

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) ने तकनीकी दिग्गज गूगल से हाथ मिलाया है। गूगल मैप पर अधिकृत आधार केंद्र दिखाई देंगे। इस पहल से देशभर के लेागों को अधिकृत आधार केंद्रों तक पहुंचने में आसानी होगी और सुविधा में बढ़ोतरी होगी।

लोगों को नया आधार कार्ड बनवाने या अपडेट कराने के लिए अब अधिकृत आधार केंद्र की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। जल्द ही गूगल मैप से नजदीकी आधार केंद्र को आसानी से सर्च किया जा सकेगा।

इसके लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) ने तकनीकी दिग्गज गूगल से हाथ मिलाया है। गूगल मैप पर अधिकृत आधार केंद्र दिखाई देंगे। इस पहल से देशभर के लेागों को अधिकृत आधार केंद्रों तक पहुंचने में आसानी होगी और सुविधा में बढ़ोतरी होगी।

आधिकारिक बयान के अनुसार, इस पहल से लोगों को विभिन्न सेवाओं को लेकर आधार केंद्रों की पहचान करने में मदद मिलेगी कि किस केंद्र पर वयस्कों का पंजीकरण होता है।

कहां बच्चों का आधार बन सकता है और किस केंद्र पर केवल पता व मोबाइल नंबर को अपडेट कराया जा सकता है। यह सुविधा आने वाले महीनों में उपलब्ध हो जाएगी।

गूगल के साथ सहयोग का उद्देश्य जनसुविधा को बढ़ाना, गलत सूचनाओं से बचना और यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों को देशभर में अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्रों समेत 60 हजार से अधिक आधार केंद्रों तक निर्बाध पहुंच मिले। इससे यह सुनिश्चित होगा कि जब यूजर गूगल मैप पर सर्च करेंगे तो उन्हें सत्यापित आधार केंद्रों तक निर्देशित किया जाएगा।

यूआइडीएआइ के सीईओ भुवनेश कुमार ने कहा, ‘यूआइडीएआइ का उद्देश्य हमेशा आधार नंबर धारकों के जीवन में सुगमता पर केंद्रित रहा है। यह सहयोग सुनिश्चित करेगा कि अधिकृत आधार केंद्रों तक पहुंच अब आसान, तेज और अधिक पारदर्शी होगी।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular