Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaअवैध गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार

अवैध गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार

अवधनामा संवाददाता

बांदा। गश्त और चेकिंग के दौरान मरका थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 11.6 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए दोनो युवक मादक पदार्थों की तस्करी करने का काम करते थे।
मरका थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान रमाकांत तिवारी पुत्र उमाशंकर तिवारी अरवारी और निर्भय सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी समगरा थाना मरका को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 11.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस टीम का दावा है कि दोनो अभियुक्त नशीले पदार्थों की तस्करी करने जा रहे थे। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार साहू थानाध्यक्ष मरका, उप निरीक्षक बृजेश कुमार, उप निरीक्षक प्रेमपाल सिंह यादव, कांस्टेबल अरुण कुमार गुप्ता, प्रदीप यादव, साहिल चैधरी, शैलेंद्र कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular