Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhya दो वाहन आपस में टकराए, दो की घटना-स्थल पर मौत 

 दो वाहन आपस में टकराए, दो की घटना-स्थल पर मौत 

अवधनामा संवाददाता

 बीकापुर -अयोध्या । अयोध्या प्रयागराज हाईवे मार्ग चौरे बाजार चौकी अंतर्गत पारोमा गांव के निकट 21/22 फरवरी की बीती रात सुल्तानपुर की तरफ से आ रही चार पहिया वाहन अयोध्या की तरफ से आ रहे ट्रक आपस में टकराने से थार में बैठे दोनों व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु हो गई। स्थानीय पुलिस की कड़ी मेहनत एवं जेसीबी की सहायता से वाहन में फंसे दोनों व्यक्तियों को निकाला गया जिनकी मौके पर मौत हो गई थी। मृतक अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर एंबुलेंस के माध्यम से लाया गया जहां जामा तलाशी के दौरान वाहन के अंदर रखे रजिस्ट्रेशन पेपर से दोनों व्यक्तियों की पहचान क्रमशः अग्निवेश सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र तेज बहादुर सिंह निवासी रमाकांत नगर पिचास मोचन छित्तूपुर वाराणसी, तथा प्रदीप कुमार उम्र 36 वर्ष पुत्र मनोज कुमार निवासी 447 हरजिंदर नगर प्रथम नगर निगम कानपुर के रूप में हुई। अग्निवेश के अयोध्या स्थित मकान लक्ष्मणपुर कॉलोनी अमानीगंज के पते पर रह रहे उनके परिजन को घटना की सूचना दी गई। प्रदीप कुमार के लिए उनके परिजन को सूचना देने के लिए कंट्रोल रूम से कानपुर बात किया गया। दोनों मृतक के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम के लिए कोतवाली पुलिस ने लिखा पड़ी करके जिला भेजवाया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular