Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeईमानदारी के लिए चर्चा में आए शाहजहांपुर के दो ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी

ईमानदारी के लिए चर्चा में आए शाहजहांपुर के दो ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी

शाहजहांपुर, जनपदमें जिस ट्रैफिक पुलिस को वसूली के नाम पर बदनामी हाथ लगती हैं उसी ट्रैफिक पुलिस में इमानदारी की मिसाल कायम करने वाले पुलिस कर्मचारी भी तैनात हैं जिनकी शाहजहांपुर ट्राफिक पुलिस में ही नहीं आम लोगों में चर्चा हो रही है यह पूरी कहानी है शाहजहांपुर जनपद की ट्रैफिक पुलिस में तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल जैयवेंद्र सिंह और ट्रैफिक पुलिस के मेजर योगेंद्र सिंह चंदेल की है बुधवार 17 दिसंबर की शाम सेल्फी प्वाइंट जीआईसी तिराहा पर जैयवेंद्र सिंह की ड्यूटी थी इसी दौरान जैयवेंद्र सिंह को एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन रोड पर पड़ा मिला जिसमें 18 पर्सेंट बैटरी थी मोबाइल कहीं स्विच ऑफ ना हो जाए इसके लिए जैयवेंद्र सिंह ने मोबाइल को बगल के चाय होटल पर चार्जिंग पर लगा दिया और जैसे ही मोबाइल स्वामी का खोए हुए मोबाइल पर फोन आया तो जैयवेंद्र ने अपना परिचय देते हुए बताया कि मैं ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी हूं और आप जीआईसी तिराहा पर आइए आपका मोबाइल मेरे पास है दरअसल यह मोबाइल शहर के ही एक व्यक्ति का था जो मौके पर आया जिसे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल जैयवेंद्र सिंह व ट्रैफिक मेजर योगेंद्र सिंह चंदेल ने मोबाइल दिया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और ट्रैफिक पुलिस का धन्यवाद देते हुए बोला आज के जमाने में इतनी ईमानदारी रही नहीं है फिलहाल ट्रैफिक पुलिस के इस सराहनीय कार्य की लोग प्रशंसा कर रहे हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular