HomeMarqueeबोको में करंट लगने से जंगली हाथी की मौत मामले में दो...

बोको में करंट लगने से जंगली हाथी की मौत मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार

कामरूप (ग्रामीण) जिले के बोको में बिजली का करंट लगने से एक जंगली हाथी की मौत के मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों की पहचान अकल राभा और रमाकांत बोडो के रूप में की गयी है। अकल राभा मौमान का रहने वाला है और रमाकांत दादानपुर का निवासी है।

वन विभाग सूत्रों ने आज बताया है कि रविवार की रात करंट लगने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई थी। बोको ज़रापारा वनांचल की भूमि पर कई लोग धान की खेती करते थे। धान के खेतों की सुरक्षा के नाम पर खेत के किनारे पर बिजली का तार लगाकर उसमें विद्युत प्रवाहित किया गया था। इस बीच रविवार की रात को एक जंगली हाथी धान खाने आया था। हाथी बिजली की तार की चपेट में आ गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गयी।

गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों को शिंगरा क्षेत्रीय वन विभाग के कार्यालय में रखा गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। घटना की वन विभाग के द्वारा जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular