HomeLucknowकेएमसीएलयू के दो छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट में चयन

केएमसीएलयू के दो छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट में चयन

लखनऊ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (केएमसीएलयू), लखनऊ के दो छात्रों का ग्लोबल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (GETI) द्वारा आयोजित कैंपस भर्ती प्रक्रिया में चयन हुआ है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रयासों की सफलता का प्रमाण है।

बीबीए के छात्र मोहम्मद सारिम का चयन डॉ. भारती गांधी फेलोशिप के लिए हुआ है। यह छह माह का फील्ड आधारित कार्यक्रम है, जो सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS), लखनऊ के सहयोग से संचालित किया जाएगा। वहीं, एमबीए के छात्र राज सिंह का चयन क्लस्टर मैनेजर – फील्ड सेल्स पद के लिए किया गया है।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों का मूल्यांकन उनके संचार कौशल, फील्ड कार्य के लिए तत्परता तथा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने की रुचि के आधार पर किया गया। दोनों छात्रों ने साक्षात्कार के सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चयन प्राप्त किया।

विश्वविद्यालय की प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. सुमन मिश्रा ने दोनों छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने ग्लोबल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (GETI) का विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में विश्वविद्यालय और संस्थान के बीच दीर्घकालिक एवं सुदृढ़ सहयोग की आशा व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular