HomeNationalबालू लदे ट्रैक्टर से टक्कर में एंबुलेंस के परखच्चे उड़े,दो गंभीर

बालू लदे ट्रैक्टर से टक्कर में एंबुलेंस के परखच्चे उड़े,दो गंभीर

जिले के डोमचांच थाना अंतर्गत कोठियारबर में शुक्रवार की सुबह बालू लदे ट्रैक्टर से हुई टक्कर में एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। इस सड़क हादसे में एंबुलेंस में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान बिहार के औरंगाबाद निवासी टिंकू सिंह ( 40 ) और अशोक कुमार सिंह ( 38 ) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बिहार के औरंगाबाद से एंबुलेंस लेकर दोनों श्रावणी मेला में एंबुलेंस सेवा के लिए देवघर जा रहे थे। इस दौरान एंबुलेंस के ड्राइवर को झपकी आने के बाद बालू लदे ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। घटना में एंबुलेंस पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस के मदद से सदर अस्पताल लाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के महतो अहरा के समीप गुरुवार रात एक वाहन की चपेट में आकर ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त होने से ऑटो का चालक घायल हो गया। घायल की पहचान तिलैया बस्ती निवासी सुरेश पंडित ( 30 ) के रूप में हुई है। ऑटो चालक रामपुर से सवारी को छोड़कर वापस तिलैया की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान महतो अहरा के समीप किसी वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद घायल को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular