थाना क्षेत्र अंतर्गत करनाईपुर गांव से एक युवक दो दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
करनाईपुर निवासी अर्जुन प्रसाद गुप्ता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पुत्र सुभाष गुप्ता 20 दिसंबर को दोपहर करीब दो बजे घर से निकला था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन सुभाष का कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों का कहना है कि सुभाष का किसी से कोई विवाद नहीं था, ऐसे में उसके अचानक लापता होने से अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से परिवार के लोग मानसिक रूप से काफी परेशान हैं।
थाना पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।





