HomeUttar PradeshBarabankiदो दिवसीय जीवन कौशल आधारित प्ररीक्षण आयोजित

दो दिवसीय जीवन कौशल आधारित प्ररीक्षण आयोजित

मसौली बाराबंकी। वात्सल्य संस्था द्वारा संचालित सक्षम परियोजना के अंतर्गत पंचायत भवन, बड़ा गांव में किशोरी लीडर्स का दो दिवसीय जीवन कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी विशाल यादव ने किया। उन्होंने किशोरियों को आत्मविश्वास, शिक्षा एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण में प्रशिक्षक नीलिमा गुप्ता, सीमा वर्मा, नीलू लोधी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शीतांशु श्रीवास्तव, शोभिका मिश्रा, मंजू लता शर्मा, शालिनी, रश्मि तिवारी एवं कमलेश कुमार ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बताए गए 10 जीवन कौशलों पर विभिन्न गतिविधियों एवं सहभागितापूर्ण अभ्यासों के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण का उद्देश्य किशोरियों में निर्णय लेने की क्षमता, प्रभावी संवाद, समस्या समाधान, आत्म-जागरूकता एवं नेतृत्व कौशल का विकास करना है।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, पंचायत सचिव जैसराम, बृजेश कुमार, पंचायत सहायक सैय्यदा बानो सहित विभिन्न गांवों से तीन दर्जन से अधिक किशोरियों ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular