Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaपरिवार परामश केन्द्र में दो मामलों का हुआ निस्तारण

परिवार परामश केन्द्र में दो मामलों का हुआ निस्तारण

अवधनामा संवाददता

बांदा। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती अम्बुजा त्रिवेदी की अध्यक्षता में, थानाध्यक्ष महिला थाना मोनी निषाद की उपस्थिति में परिवार परामर्श केंद्र महिला थाने में आज छः मामले आये। जिसमें तीन मामलों में दूसरा पक्ष उपस्थित नहीं आया एक मामले में दोनों पक्षों को सोचने समझने का समय दिया गया दो मामलों में श्रीमती संगीता पत्नी अनिल निवासी मोहल्ला छोटी बाज़ार थाना कोतवाली नगर जनपद बाँदा ,श्रीमती आरती पत्नी श्रीकृष्ण निवासी ग्राम पल्हरी थाना बिसंडा जनपद बाँदा को परिवार परामर्श कमेटी महिला थाना के सदस्य रिज़वान अली अध्यक्ष बाँदा रोटी बैंक बाँदाऔर डॉ0 जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी समाजसेवी के द्वारा समझाने बुझाने पर दोनों लोग साथ रहने के लिए तैयार हो गए तत्पश्चात क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती अम्बुजा त्रिवेदी और थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती मोनी निषाद प्रभारी महिला थाना बाँदा जी के द्वारा सुलह हुए दोनों जोड़ों को आशीर्वाद देकर सुखी जीवन व्यतीत करने के लिए खुशी खुशी विदा किया।इस परामर्श केन्द्र में महिला थाने का स्टाफ़ का भी पूरा सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular