किराये पर लिए जेसीबी को फर्जी तरीके से हड़पने के मामले में दो गिरफ्तार

0
93

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। अहिरौली थाने की पुलिस ने जेसीबी मालिक से किराये पर जेसीबी ले बिना किराये रखने और नकली कागजो  के सहारे  बेचने के मामले मे कार्यवाही की हैं। धोखाधड़ी कर मशीन हड़पने वाले  दो जालसाज गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास जालसाजी कर हड़पी गयी जेoसीoवीo मशीन भी बरामद किया। अब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज आगे की कार्यवाही मे जुटी हुई हैं।
थाना अहिरौली बाजार की पुलिस ने बताया कि वर्ष 2017 में पीड़ित बिहार के गोपालगंज मुड़ेरा थाना हथुआ निवासी नथुनी प्रसाद ने अपनी जेoसीoवी0  आरोपी इंद्रसेन सिंह को किराये पर दिया। जिसके पाँच लाख रुपये सलाना किराये पर चलाने की बात हुयी थी। इन्द्रसेन सिंह ने 01 वर्ष तक किराया दिया फिर किराया देना बन्द कर दिया। वर्ष 2018 में उसी जे0सी0बी0 को बिना नथुनी प्रसाद की सहमति के दुसरे आरोपी राकेश कुमार यादव को बेच दिया। राकेश यादव ने भी 03 साल जे0सी0वी0 चलाया। फिर जे0सी0वी0 को  बिना नथुनी प्रसाद (जे0सी0वी0 मालिक) के सहमति के बिहार के  सुरेन्द्र चौहान को फर्जी कागजात तैयार कर बेच दिया। पीड़ित नथुनी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी और जेसीबी मशीन बरामद  कर लिया। आरोपियों पर धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406, 411 दर्ज करने हुए ग्राम बेन्दुआर थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर के रहने वाले इन्द्रसेन सिंह पुत्र देवीचन्द सिंह और ग्राम जगन्नाथपुर थाना खजनी जनपद गोरखपुर के राकेश कुमार यादव पुत्र वीरबाहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here