राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा भव्य स्वागत- विनोद सिंह पटेल 

0
77

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। गुरुवार को पडरौना नगर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अपना दल (यस) के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह पटेल ने आगमन की रूपरेखा साझा की और कहा कि ऐतिहासिक भव्यता के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे। इसके लिए जगह-जगह पार्टी के कार्यकर्ता तोड़ण द्वार व सड़कों के किनारे पोस्टर, बैनर लगाने का प्रोग्राम रखा गया है।
      उन्होंने कहा कि अगले 2 अक्टूबर को अपना दल यस द्वारा बृहद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पडरौना के जटहां रोड पर संस्कार मैरिज हाल में भव्य आयोजन होंगा, जहां कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ ही उन्हें जोड़ने का कार्यक्रम आयोजित होगा ।अपना दल यस के कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष/कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का स्वागत जनपद में आगमन पर 15 मील से ही शुरू हो जाएगा, जगह-जगह चौक, चौराहों पर उत्साहित कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से उनका स्वागत किया जाएगा। अपना दल (यस) के नेता राजेश सिंह विशेन ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल तक जोड़ना है, संगठन की मजबूती के लिए पार्टी द्वारा दिए गए निर्देश का हर हाल में पालन होगा, इसके लिए पार्टी द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, क्योंकि कार्यकर्ताओं की एकजुटता के कारण ही किसी भी पार्टी का जनाधार बढ़ता है। निश्चित रूप से अपना दल यस के कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ हैं और पार्टी मैं उनका हमेशा सम्मान रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उनका वे ईमानदारी के साथ निर्वहन कर रहे हैं।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here