-सभी जनपदों में मानक अनुरूप लिये जाये ड्राइविंग टेस्ट
-अयोध्या डीटीटीआई में वाहन चालक प्रशिक्षण से बनेंगे दक्ष
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वाहन चालकों के प्रशिक्षण एवं दक्ष चालकों को ही ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त हो, के उद्देश्य से प्रदेश के कई जनपदो में ड्राइविंग ट्रेनिग एण्ड टेस्टिंग इण्टीट्यूट (डीटीटीआई) स्थापित किये गये हैं जिसमें अयोध्या डीटीटीआई भी एक है।
दिनांक 12 नवंबर, 2025 को मथुरा, अयोध्या एवं वाराणसी के परिवहन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि परिवहन आयुक्त महोदया श्रीमती किंजल सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आरटीओ प्रशासन सुश्री ऋतु सिंह के नेतृत्व में किया गया।
परिवहन आयुक्त महोदया द्वारा शासन की सभी योजनाओं को जनहित में सफलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से क्रियान्यवित करने हेतु प्रेरित किया एवं डीटीटीआई का निरीक्षण कर ड्राइविंग टेस्ट आटोमेटेड टेस्टिंग ट्रैक पर टेस्ट लिये जाने की प्रक्रिया और तत्पश्चात ड्राइविंग लाइसेंस जारी किये जाने के फ्लो को समझा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की व अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिये।
सर्वप्रथम आरटीओ सुश्री ऋतु सिंह द्वारा परिवहन आयुक्त महोदया को मोमेंटो व पुष्पगुच्छ भेंट कर कार्यक्रम का शुभारंभकिया गया। आरटीओ ने सबका स्वागत करते हुए सड़क सुरक्षा एवं ड्राइविंग ट्रेनिंग इण्टीट्यूट की प्रणाली में सभी अधिकारियों व कर्मचारियो को भली-भाँति परिचित कराने के उद्देश्य एवं अयोध्या में संचालित किये जा रहे विभिन्न महत्वपूर्ण अभियानों, जागरुकता कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।
साथ ही उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आटोमेटेड सेंसर के माध्यम से टेस्टिंग ट्रैक पर ड्राइविंग टेस्ट लेने की प्रक्रिया के बारें में जनता में पर्याप्त जागरूकता फैलाने, उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया व आवेदकों द्वारा भरे जाने वाले आवेदन पत्रों में सड़ी ई-मेल, मोबाइल नंबर की आवश्यकता पर बल दिया व जल परिवहन की भी जानकारी दी। उनके द्वारा सिम्युलेटर आदि पर प्रक्रिया विस्तार से बताते हुए शासन एवं मुख्यालय के निर्देशानुसार कार्य करने को कहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अयोध्या, मथुरा व वाराणसी के अधिकारियों व कर्मचारियो द्वारा प्रतिभाग किया गया
उल्लेखनीय है कि ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक मे सर्पेण्टाइन पाथ, चढ़ाई, ढलान, एच शेप पार्किंग, पैरलर पार्किंग, 8 के आकार में एलएमवी व एचएमवी के मार्क पर किस प्रकार वाहन परीक्षण किया जाना है, पास-फेल के मानक पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। मारूति सुजुकी के डीजीएम श्री आलोक मलिक द्वारा पावर प्वाइण्ट प्रजेंटेशन के माध्यम से तकनीकी बारीकियाँ बतायी गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आरटीओ प्रशासन सुश्री ऋतु सिंह, आरटीओ प्रवर्तन श्री वी.पी. सिंह, एआरटीओ श्री आर.पी. सिंह, एआरटीओ सुश्री नीतू सिंह, एआरटीओ श्री मनोज वर्मा, मोटरयान निरीक्षक- श्री राजीव कुमार, श्री नरेश कुमार व प्रमेन्द्र कुमार संतप्त एवं श्री आलोक मलिक व तीनो जनपदों के कर्मचारीगण मौजूद रहें।
(ऋतु सिह)
सम्भागीय परिवहन अधिकारी
(प्रशासन), अयोध्या।
दिनांक 12 नवंबर, 2025
कार्यालय संभागीय परिवहन अधिकारी, अयोध्या।
पत्र सं०-
/सा०प्रशा/प्रे०वि०/2025
प्रतिलिपिः निम्नलिखित को सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषितः
1. आयुक्त, महोदय अयोध्या मण्डल अयोध्या।
2- परिवहन आयुक्त महोदय उ०प्र०।





