बासी सिद्धार्थनगर। कोतवाली बांसी के मिठवल विकास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहावल के विद्यालय पर महिला मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान महिला आरक्षी कीर्ति सिंह ने महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन को समर्पित ‘मिशन शक्ति 5.0 को लेकर जागरूकता के दौरान मिशन शक्ति 5.0 विषय पर वहां की महिलाओं को बताया कि किसी महिला को यदि किसी को किसी भी प्रकार की परेशानी हो, तो वह तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें, पूरी मदद की जाएगी। महिला सुरक्षा टीम में उपनिरिक्षक चतुर्भुज पाठक ने बताया कि महिला सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा है जिस पर कई सरकारी और सामाजिक स्तर पर काम किया जा रहा है।
इसमें कानूनी सुधार, महिला हेल्पलाइन (जैसे 181), वन स्टॉप सेंटर और साइबर अपराध पोर्टल जैसे उपाय शामिल हैं, जो चिकित्सा, कानूनी और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करते हैं. सुरक्षित ग्रामीण वातावरण के लिए बेहतर रोशनी वाली सड़कें, सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण व ऐप्स का उपयोग भी महत्वपूर्ण है। महिला आरक्षी कीर्ति सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ने का वातावरण उपलब्ध कराना, पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से भी अपील किया कि किसी भी प्रकार की घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा थाना/चौकी को दे। महिलाओं का सम्मान ही समाज का सम्मान है।इस दौरान एस आई संजय सिंह, हेडकास्टेबल बीरबल यादव, दीवाना सरोज,कास्टेबल सर्वेश यादव ग्राम प्रधान आमीना खातून,मोहमद शरीफ, करम हुसैन,सहरुनिशा, कांती देवी, कुसुम पाठक,शामिल रही।





