HomeSliderभाकियू जिलाध्यक्ष को नजरबंद किये जाने पर किसान सड़क पर उतरे, जगह-जगह...

भाकियू जिलाध्यक्ष को नजरबंद किये जाने पर किसान सड़क पर उतरे, जगह-जगह प्रदर्शन

किसानों के ट्रैक्टर तिरंगा यात्र को लेकर जिला पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी को उनके आवास पर नजर बंद कर लिया है। सूचना मिलने मिलने पर अन्य किसानों ने भी कई जगह प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।

भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को जिले में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालने का एलान किया था। यह यात्रा दुहाई से गाजियाबाद जिला मुख्यालय तक आनी थी, लेकिन कविनगर पुलिस आज भाकियू के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी के रजापुर स्थित आवास पर पहुंची और उन्हें नजरबंद कर लिया। उनके आवास पर काफी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात है। बिजेंद्र चौधरी ने पुलिस के इसे जनविरोधी कदम बताया है।

उधर जिलाध्यक्ष को नजर बंद करने के विरोध में जनपद में किसानों ने भोजपुर, मोदीनगर आदि जगह-जगह किसानों ने विरोध में रोड जाम कर धरना देना शुरू कर दिया। किसानों ने दुहाई के पास केएमपी पुल के नीचे धरना शुरू किया। जिला पुलिस प्रशासन को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाल रहे किसानों ने भाकियू जिलाध्यक्ष को 10 मिनट में छोड़ने के लिए चेतावनी दी। उन्हाेंने कहा कि दस मिनट में अध्यक्ष को नहीं छोड़ा गया तो मेरठ रोड जाम करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular