उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के खिलाफ बेंगलुरु में केस दर्ज हो गया है। पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर एक 40 वर्षीय महिला का कथित तौर पर दुराचार करने का आरोप लगा है। पूर्व विधायक के खिलाफ 17 अगस्त को भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 (छलपूर्ण तरीके से यौन संबंध बनाना) के तहत मामला दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से दो बार विधायक रहे भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के खिलाफ बेंगलुरु में केस दर्ज हो गया है। पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर एक 40 वर्षीय महिला का कथित तौर पर दुराचार करने और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
शिकायत के अनुसार, महिला अपने नाबालिग बेटे के साथ 14 अगस्त को विधायक के कहने पर उत्तर प्रदेश से बेंगलुरु आई थी। उसी दिन वह कथित तौर पर उन्हें शहर में कई जगहों पर ले गया।
होटल ले जाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म
एफआईआर में कहा गया है कि 16 अगस्त को विधायक उन्हें चित्रदुर्ग ले गए और अगले दिन लौटते समय केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक पांच सितारा होटल में उनके लिए कमरा बुक किया। होटल के कमरे में उन्होंने कथित तौर पर उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर 17 अगस्त को भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 (छलपूर्ण तरीके से यौन संबंध बनाना) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कौन है गुड्डू पंडित?
भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित का गौतमबुद्ध नगर जिले में 10 जुलाई 1974 को जन्म हुआ। गुड्डू पंडित पहली बार 2007 के विधानसभा चुनाव में बुलंदशहर की डिबाई सीट से उतरे। बसपा उम्मीदवार के तौर पर उतरे गुड्डू पंडित ने भाजपा के राजवीर सिंह को 15,704 वोटों से मात दी थी।





