आज का दिन नारी शक्ति के लिए ऐतिहासिक दिन-राज्य मंत्री

0
983

विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में बोले मंत्री

भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के स्टेशन मार्ग में भाजपा ने नारी शक्ति वंदन का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद की अध्यक्षता में आयोजित किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि माताओं, बहनों, महिलाओं के लिए आजादी के इतिहास में आज का दिन ऐतिहासिक साबित होगा क्योंकि भाजपा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने के लिए संसद में विधेयक लाने जा रहे हैं।

जल शक्ति राज्य मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने के लिए किसी भी दल ने कोई कार्य नहीं किया है। भाजपा के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक कार्य देश के अंदर होने जा रहा है। इससे देश की आधी आबादी को बराबरी का दर्जा प्राप्त होगा। सदर विधायक डा. मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए लोकसभा में बिल लाया जा रहा है। यह गर्व की बात है।

राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि यह देश की दिशा बदलने वाला कदम है। लोकसभा और विधानसभा में महिला आरक्षण मिलने पर आधी आबादी को बहुत बड़ा सम्मान और अधिकार मिलेगा। यह नारी शक्ति को सशक्त बनाने में अहम साबित होगा। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव, जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद ने संबोधित करते हुए भाजपा के इस कदम को ऐतिहासिक बताया।

सम्मेलन का संचालन भाजपा नेत्री साधना सिंह ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लालाराम निषाद, हिना परवीन, उत्तम सिंह, अरिमर्दन सिंह, राखी शिवहरे, उषा सिंह, गीता वर्मा, रोशनी राठौर, शशिकांत शुक्ला, ध्रुव लाल यादव, ज्योत्सना सिंह, दया तिवारी, कामिनी पाल, एम खान, अरविंद श्रीवास्तव, रणवीर सिंह, लक्ष्मी रतन साहू सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद रहीं।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here