HomeUttar PradeshHamirpurइचौली स्टेशन पर चित्रकूट एक्सप्रेस के ठहराव की मांग तेज

इचौली स्टेशन पर चित्रकूट एक्सप्रेस के ठहराव की मांग तेज

हमीरपुर। कोरोना काल के दौरान रेलवे द्वारा बंद किए गए ट्रेनों के ठहराव अब तक पूरी तरह बहाल न होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोष बढ़ता जा रहा है। झांसी रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले इचौली रेलवे स्टेशन पर जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस 15205/15206 के ठहराव को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंडल रेल प्रबंधक झांसी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उक्त ट्रेन का इचौली स्टेशन पर पिछले कई दशकों से नियमित ठहराव था। इस ट्रेन के माध्यम से क्षेत्र के लोग सीधे प्रदेश की राजधानी लखनऊ और पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से जुड़े हुए थे।

कोविड-19 महामारी के दौरान इस ठहराव को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, लेकिन स्थिति सामान्य होने के बावजूद अब तक इसे बहाल नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इचौली क्षेत्र के लिए लखनऊ जाने वाली यह एकमात्र प्रमुख ट्रेन है। ठहराव न होने के कारण छात्रों को पढ़ाई के लिए लखनऊ जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं स्थानीय व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। सरकारी और निजी संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को भी आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्राम पंचायत इचौली के प्रधान गंगादीन वर्मा, हरदीप निषाद, संजय त्रिपाठी, रवि दुबे, अवध लाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश महामारी से उबर चुका है और अधिकांश स्टेशनों पर पुरानी व्यवस्थाएं बहाल हो चुकी हैं, ऐसे में इचौली के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।स्थानीय निवासियों ने भारतीय रेलवे से मांग की है कि जनहित को देखते हुए चित्रकूट एक्सप्रेस का ठहराव तत्काल प्रभाव से पुनः सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा क्षेत्र की जनता आंदोलन करने को बाध्य होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular