Monday, March 17, 2025
spot_img
Homekhushinagarशिखर पर पहुंचने के लिए संगठन की मजबूती और शिक्षा जरूरी-आरपीएन

शिखर पर पहुंचने के लिए संगठन की मजबूती और शिक्षा जरूरी-आरपीएन

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह ने कहा राष्टीय सैंथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा ने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर दीपावली मिलन समारोह के जरिये सांगठनिक मजबूती की जो लौ जलाया है वह निश्चित ही मिल का पत्थर साबित होगा। शिखर पर पहुंचने के लिए संगठन की मजबूती और शिक्षा बेहद जरूरी है। आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होने का समय आ गया है।
श्री सिंह शुक्रवार को जिला मुख्यालय रवींद्र नगर धूस स्थित बुद्धा पार्क में राष्टीय सैंथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के बैनर तले आयोजित दीपावली मिलन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। भीड़ से गदगद श्री सिंह ने बच्चों को शिक्षित करने और मोर्चा को गतिशील बनाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि पडरौना के ब्लाक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा ने कहा संघर्षों से ही खुद का, संगठन का, क्षेत्र का और जनपद का नाम रोशन होता है। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथि के रूप में मौजूद मास्टर राधेश्याम सिंह, मोर्चा के राष्टीय अध्यक्ष मनोज सिंह, निजी विद्यालय अशासकीय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह आदि ने संयुक्त रूप से किया। पदाधिकारी सुधीर सिंह ने मोर्चा के सैकड़ों वर्ष पुराने इतिहास को साक्ष्यों व उदाहरणों के साथ प्रस्तुत किया। उन्होंने सैंथवार-मल्ल को भगवान राम के भाई लक्ष्मण का वंशज बताते हुए कहा आज हमारी पहचान को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। कहा कि खेती में उलझने के कारण हमें कमजोर समझा जा रहा है। आहवान किया कि हमारी पहचान मूल नाम से है। इसी नाम से आरक्षण मिलना चाहिए। मोर्चा के कुशीनगर प्रभारी व उच्च न्यायालय में अधिवक्ता अनूप सिंह ने मोर्चा द्वारा संचालित ब्लड़ गु्रप, रोजगार गु्रप, विवाह ग्रुप, पर्सनाल्टी डेवलेमेंट विंग की गतिविधियों को समाज के सामने प्रस्तुत किया। संचालन कर रहे राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजन से विभिन्न जनपद से आये लोगों का परिचय कराया। सम्मेलन को अनिरूद्व सिंह, बच्चा सिंह, अध्यक्षता कर निजी अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि संगठन के उत्साही लोगों की सक्रियता से पूर्वांचल में बिरादरी की सक्रियता काबिले तारीफ है। आयोजन में बिहार व मध्य प्रदेश के उत्साही लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।
इस दौरान अनिल सिंह, आईटी सेल प्रभारी अश्विनी सिंह, रजनीश सिंह जनवार, सुधी सिंह टीकर, विश्वजीत सिंह, उपेंद्र सिंह, राजेश मल्ल, राघवेंद्र मल्ल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular