Saturday, April 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeशोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तीन युवाओं ने UP PCS 2024 में लहराया...

शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तीन युवाओं ने UP PCS 2024 में लहराया सफलता का परचम

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP PCS) 2024 के घोषित परीक्षा परिणाम में शोहरतगढ़ क्षेत्र के तीन प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और मेधा के बल पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवारों के लिए बल्कि पूरे शोहरतगढ़ क्षेत्र के लिए सम्मान और प्रेरणा का स्रोत बनी है।ग्राम सभा पलिया निवासी सुधीर मिश्रा का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है जो क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। वहीं ग्राम साहा के कर्मठ साथी सिल्लू ओझा के ज्येष्ठ सुपुत्र शिवम ओझा ने असिस्टेंट कमिश्नर (GST) जैसे महत्वपूर्ण पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

इसके साथ ही करौती निवासी तुषार श्रीनेत ने भी UP PCS परीक्षा में सफलता प्राप्त कर शोहरतगढ़ विधानसभा का नाम रोशन किया है।इन तीनों युवाओं की सफलता यह दर्शाती है कि शोहरतगढ़ क्षेत्र के युवा शिक्षा और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। यह केवल परीक्षा में सफलता नहीं, बल्कि क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य और विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है। युवा नेता उग्रसेन सिंह,मणेंन्द्र मिश्रा, मशाल, गोपाल प्रसाद फौजी, नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, उमेश प्रताप सिंह, डां पवन मिश्रा,डॉ नसीम अहमद, डॉ सरफराज अंसारी, रामविलास यादव, डॉ सुशांत जायसवाल, अंकित त्रिपाठी, डॉ राजेश गुप्ता सहित शोहरतगढ़ क्षेत्रवासियों ने इन सभी सफल प्रतिभाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल जनसेवा की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular