HomeUttar PradeshHamirpurभीमसेन बाँदा रेलवे ट्रैक पर बनेंगे तीन नए अण्डरपास

भीमसेन बाँदा रेलवे ट्रैक पर बनेंगे तीन नए अण्डरपास

अवधनामा जिला संवाददाता हिफजुर्रहमान

हमीरपुरl रेलवे प्रशासन यातायात को सुगम बनाने हेतु रेलवे क्रासिंगों आवश्यकतानुसार ओवर ब्रिज या तो अण्डरपास बना रहे है l झांसी मण्डल के भीमसेन -बाँदा रेलखण्ड में अकौना रागौल स्टेशन के मध्य समपार फाटक संख्या एस 17में अंडरपास बनाया जाएगा जिसके आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग एस 19फाटक से दिया गया है l इसी प्रकार इचौली अकौना स्टेशन के मध्य एस 10में अंडर पास बनाया जाएगा l जिसमे वैकल्पिक रास्ता एस 9से दिया गया है l इसी क्रम में रागौल -इंगोहटा स्टेशन के मध्य फाटक संख्या एस 25में अण्डरपास बनाया जाएगा lजिसमे वैकल्पिक रास्ता एस 26से दिया गया है l इसी प्रकार रागौल इंगोहटा के मध्य फाटक संख्या एस 23में अंडरपास बनेगा l रेलवे मण्डल झांसी के जनसम्पर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस सभी रेलवे क्रासिंगों को 25 फरवरी से बंद कर दी जायेगी l
इन रेल फाटकों को आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ता दुरुस्त किए गए है l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular