सिपाही से हाथापाई करने वाले तीन नशेड़ी पाबंद

0
364

गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के लववरी गांव के पास बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन नशेड़ियों को पुलिस ने रोक लिया तो वह दोनों सिपाहियों से भीड़ गए। जब तीनों काबू में नहीं आए तो थाने से भारी पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। तब जाकर तीनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने लाया।

मिली जानकारी से शुक्रवार को हरपुर बुदहट थाने में तैनात दो पुलिस कर्मी लरवरी गांव में किसी किसी मामले की जांच करने जा रहे थे। शाम 5 बजे के करीब दोनों लरवरी गांव के पास पहुंचे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन नशेड़ी गुजर रहे थे। तो पुलिस ने तीनों को रोक लिया।

जो तीनों नशेडी पुलिस को गाली गुप्ता देते हुए हाथापाई पर उतारू हो गए। पुलिस कर्मियों द्वारा तीनों को कंट्रोल करने की कोशिश किए लेकिन वह अभद्रता करते रहे। फिर पुलिस कर्मियों ने थाने से भारी पुलिस बुला लिया। पुलिस तीनों को थाने लाकर पाबंद करते हुए एसडीएम कोर्ट भेज दिया।

इस संदर्भ में थानेदार मदन मोहन मिश्र ने कहा कि अंगद,अमन,विपिन तीनों शरारती तत्वों को को पाबंद कर एसडीएम कोर्ट भेज दिया गया है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here