Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeथाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा झपटमारी करने के 3 आरोपी अभियुक्तगण को...

थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा झपटमारी करने के 3 आरोपी अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।

गोण्डा। थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा झपटमारी कर गहने व रुपये छीनने वाले अभियुक्तगण 1. मुकुल बाल्मिकी पुत्र दौलत लाल 2. मृत्युंजय पुत्र अरविन्द कुमार त्रिपाठी 3. शिवम सिंह उर्फ गोलू पुत्र संजय सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीने गये सफेद धातु की पायल, एक जोड़ी सफेद धातु की बिछिया, एक अदद काले रंग का बैग(पर्स), रु0 6150 नगद व घटना में प्रयुक्त लाल काले रंग की एक एदद आपाची मोटरसाईकिल UP-43-BN-0521 बरामद किया गया।

आज दिनांक 20.10.2025 को वादी दानिश खाँ पुत्र शकील खाँ नि0 ग्राम ऊँचेपुरवा हलधरकमऊ थाना कटरा बाजार गोण्डा द्वारा सूचना दी गई कि उनकी माँ नसरीन बेगम 18.10.2025 को दवा लेने गोण्डा गई थी । वापस आते समय चौरी चौराहा से बैट्री रिक्शा पर बैठ कर अपने घर आ रही थी कि पीछे से एक मोचरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके हाथ से थैली को झपट्टा मारकर लेकर भाग गये।

जिसमें करीब 30,000/- रुपये व कुछ गहने थे । प्राप्त तहरीर के आधार पर कटरा बाजार पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । दिनांक 09/10.03.2026 की रात को थाना कटरा बाजार पुलिस टीम को रात्रि गश्त के दौरान प्राप्त सूचना पर अभियुक्तगण-

1. मुकुल बाल्मिकी पुत्र दौलत लाल निवासी महारानीगंज घुसियाना थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा

2. मृत्युंजय पुत्र अरविन्द कुमार त्रिपाठी निवासी नूरामल मंदिर ट्रांसफर गली थाना कोतवाली नगर गोण्डा

3. शिवम सिंह उर्फ गोलू पुत्र संजय सिंह निवासी काशीपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को हलधरमऊ रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीने गये सफेद धातु की पायल, एक जोड़ी सफेद धातु की बिछिया, एक अदद काले रंग का बैग(पर्स), रु0 6150 नगद व घटना में प्रयुक्त लाल काले रंग की एक एदद आपाची मोटरसाईकिल UP-43-BN-0521 बरामद किया गया ।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular