HomeMarqueeहजारों बहनों ने विधायक विनय वर्मा को बांधी राखी

हजारों बहनों ने विधायक विनय वर्मा को बांधी राखी

शोहरतगढ़।आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड नंबर 3 संत रविदास नगर टीचर कालोनी में स्थित विधायक आवास पर रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक विनय वर्मा पत्नी बबीता वर्मा के साथ अपने आवास पर हजारों बहनों से राखी बंधवाकर इस परंपरा को सम्मानित किया। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर बहनों का आना-जाना जारी रहा।

रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने तिलक, आरती और मिठाई के साथ राखी बांधी। उन्होंने विधायक विनय वर्मा के दीर्घायु और सफलता की कामना की। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी का त्योहार नहीं है। यह सुरक्षा, सम्मान, भरोसा और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

उन्होंने बहनों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।इस दौरान विधायक विनय वर्मा, पत्नी बबीता वर्मा , रमेश शुक्ला, शम्भू त्रिपाठी, प्रदीप कमलापुरी, रामदास मौर्या, हरीश वर्मा, विपिन सोनी, विष्णु सिंह, रत्नेश सोनी आदि लोग मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular