Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeEntertainmentCoolie से पहले इस फिल्म से बवाल काट चुके हैं रजनीकांत, बॉक्स...

Coolie से पहले इस फिल्म से बवाल काट चुके हैं रजनीकांत, बॉक्स ऑफिस पर किया था 600 करोड़ का कलेक्शन

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कूली ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस मूवी को देखने का क्रेज भी लोगों के बीच काफी ज्यादा है। आज एक्टर की एक ऐसी फिल्म की बात करत रहे हैं जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। मूवी ने दस्तक देते ही कमाई के मामले में कई फिल्मों को पछाड़ दिया था।

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की हालिया फिल्म कूली को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। कमाई के मोर्चे पर फिल्म दुनियाभर में धमाल मचा रही है। चार दिनों के अंदर मूवी ने 400 करोड़ के करीब का ग्लोबली कारोबार कर लिया है। इस फिल्म की चर्चा के बीच रजनीकांत की कुछ पुरानी फिल्मों का जिक्र भी खूब चल रहा है, जिन्हें लोग ओटीटी पर देखने की सलाह दे रहे हैं।

यहां एक ऐसी फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, जिसे सिनेमाघरों में भरपूर प्यार मिला और ओटीटी पर दस्तक देने के बाद भी मूवी को दर्शकों की कमी का सामना नहीं करना पड़ा। आइए इस फिल्म के नाम और कहानी से जुड़ी पूरी जानकारी जानते हैं।

इस ब्लॉकबस्टर फिल्म से हिलाया था बॉक्स ऑफिस

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का नाम उन चुनिंदा अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जिनकी फिल्मों को हमेशा से पसंद किया जाता है। अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट फिल्म के जरिए एक बार फिर बता दिया है कि उनके प्रशंसकों की संख्या समय के साथ लगातार बढ़ी है।

हम बात कर रहे हैं उनकी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की, जिसका नाम जेलर (Jailer) है। इस मूवी ने सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से ताबड़तड़ कमाई कर इंडस्ट्री को हिलाने का काम किया था।

जेलर ने कितना किया था बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?

10 अगस्त 2023 को रिलीज हुई जेलर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ के करीब कमाई की। इस फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ था। यही कारण है कि इस मूवी का नाम हिट की लिस्ट में शामिल किया जाता है।

जेलर के बारे में बता दें कि इसमें रजनीकांत का एंग्री यंग मैन वाला अवतार खूब पसंद किया गया था। इस मूवी का हर एक सीन लोगों के बीच चर्चा की वजह बना था। इतना ही नहीं, यह फिल्म साल की सबसे बडी हिट्स की लिस्ट में शामिल हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular