Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBusinessकभी ₹10 थी टाटा के इस शेयर की कीमत, आज भाव 4200...

कभी ₹10 थी टाटा के इस शेयर की कीमत, आज भाव 4200 के पार; बोनस-डिविडेंड पाने का मौका; रिकॉर्ड डेट का एलान

टाटा ट्रेंट ने अपने निवेशकों के लिए बोनस शेयर और ₹6 प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा की है। बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 29 मई 2026 (Trent Bonus Share Record Date) और डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 10 जून 2026 निर्धारित की गई है।

टाटा की सबसेमशहूर कंपनी ट्रेंट (TATA Trent) ने अपने निवेशकों को एक साथ बोनस शेयर और डिविडेंड देना का एलान किया है। कंपनी ने इसकी रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दी है।

27 अप्रैल को ट्रेंट ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी देते हुए बोनस शेयर की रिकॉर्ड (Trent Bonus Share) डेट भी घोषित कर दी है। ट्रेंट के एक शेयर की कीमत आज 4200 रुपये के पार है। लेकिन एक समय इसकी वैल्यू 10 रुपये से भी कम थी। 1 जनवरी 1999 को Trent Ltd के एक शेयर की कीमत 9 रुपये 87 पैसे थी। आज यानी 28 अप्रैल 2026 को इसका भाव 4225 रुपये (Trent Share Price) है।

कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि ये शेयर 1:2 के अनुपात में जारी किए जाएंगे, यानी कंपनी के सदस्यों के पास मौजूद हर दो (2) मौजूदा पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयरों के बदले एक (1) इक्विटी शेयर बोनस शेयर के तौर पर दिया जाएगा। यह निर्णय लागू होने वाले वैधानिक और नियामक अप्रूवल, और पोस्टल बैलेट के जरिए शेयरधारकों के अप्रूवल के अधीन होगा।

कब है टाटा ट्रेंट का बोनस शेयर पाने की रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शुक्रवार, 29 मई 2026 को बोनस इक्विटी (Trent Bonus Share Record Date) शेयर जारी करने के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है। कंपनी प्रति 2 शेयर के बदले एक शेयर मुफ्त में देगी।

वेस्टसाइड और जूडियो की पेरेंट कंपनी के लिए यह बोनस इश्यू एक अहम पड़ाव है, क्योंकि यह पहली बार है जब Trent बोनस शेयर जारी कर रही है। इस योजना के तहत, कंपनी अपने शेयर प्रीमियम रिजर्व के एक हिस्से को कैपिटलाइज करके, 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले लगभग 17.77 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करेगी।

हर शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड दे रही है टाटा की ट्रेंट

ट्रेंट लिमिटेड अपने निवेशकों को हर शेयर के बदले 6 रुपये का डिविडेंड भी दे रही है। कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड की घोषणा की थी। अगर आपके पास ट्रेंट के शेयर हैं तो एक शेयर के बदले आपको 6 रुपये मिलेंगे। यानी अगर आपके पास इस कंपनी के 1 लाख शेयर हैं तो आपको 6 लाख रुपये डिविडेंड के रूप में मिलेंगे।

डिविडेंड के लिए क्या है रिकॉर्ड डेट

कंपनी तिमाही नतीजों के साथ ही डिविडेंड की भी घोषणा की थी। हर शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 10 जून 2026 निर्धारित (TATA Trent Dividend Record Date) की गई है। अगर इस तारीख तक आपके पास ट्रेंट के शेयर रहते हैं तो आपको हर शेयर के बदले 6 रुपये दिए जाएंगे।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा था- कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट बुधवार, 10 जून 2026 तय की है, जो AGM में शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है। अगर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा सुझाए गए इक्विटी शेयरों पर डिविडेंड को आने वाले AGM में मंजूरी मिल जाती है, तो यह डिविडेंड शुक्रवार, 26 जून 2026 को या उसके बाद दिया जाएगा, जिसमें लागू नियमों के अनुसार स्रोत पर टैक्स की कटौती की जाएगी।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular