HomeLucknowयूपी में रोजगार की बड़ी पहल: सीएम योगी ने 21 युवाओं को...

यूपी में रोजगार की बड़ी पहल: सीएम योगी ने 21 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्ती प्रक्रिया के तहत शनिवार को 818 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनमें से 21 युवाओं को मंच से स्वयं नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्तियां आयुष, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) समेत विभिन्न विभागों में हुई हैं।

ग्रुप-3 और ग्रुप-4 में इंटरव्यू सिस्टम खत्म

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और मेरिट पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रुप-3 और ग्रुप-4 की भर्ती में इंटरव्यू व्यवस्था को समाप्त किया गया है, ताकि चयन प्रक्रिया को परीक्षा और योग्यता के आधार पर आगे बढ़ाया जा सके।

सीएम ने भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी बनाए रखने की बात कही। उनके मुताबिक विज्ञापन जारी होने से लेकर परीक्षा, परिणाम और नियुक्ति पत्र तक पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है।

इन विभागों में मिली नियुक्तियां

818 चयनित अभ्यर्थियों में अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां शामिल हैं। इनमें अनुदेशक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, आयुष विभाग के प्रोफेसर, रीडर, लेक्चरर और फार्मासिस्ट तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में एक्स-रे टेक्नीशियन जैसे पद शामिल हैं।

अगले छह महीनों में एक लाख नियुक्ति पत्र देने का दावा

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आने वाले छह महीनों में एक लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने भर्ती आयोगों और बोर्डों से पारदर्शी, समयबद्ध और मेरिट आधारित प्रक्रिया जारी रखने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular