Friday, January 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarविद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया कीमती सामान सुरक्षा पर उठे...

विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया कीमती सामान सुरक्षा पर उठे सवाल

हजपुरा,अंबेडकरनगर सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कहरा सुलेमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर विद्यालय कार्यालय में रखी एलसीडी, खेल सामग्री किट, माता उन्मुखी सामग्री किट सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज समेट ले गए।

जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय कहरा सुलेमपुर गांव से बाहर सुनसान स्थान पर स्थित है। विद्यालय परिसर में न तो चारदीवारी है और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था। वर्तमान में विद्यालय बंद चल रहा है, जिसका फायदा उठाते हुए चोर रविवार की रात किसी समय विद्यालय कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद कार्यालय में रखी अलमारी भी तोड़ दी गई और उसमें रखा कीमती सामान चोरी कर लिया गया।

सोमवार की सुबह जब प्रधानाध्यापक सईद अहमद अंसारी अन्य स्टाफ के साथ विद्यालय पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। प्रधानाध्यापक ने बताया कि चोर दो एलसीडी, पिछले तीन वर्षों का खेल सामग्री किट, दो बड़े बैग, माता उन्मुखी सामग्री किट सहित कई जरूरी दस्तावेज उठा ले गए हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए संदिग्धों की जानकारी जुटाई जा रही है, जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular