Aadhaar Card की ये गलतियां पड़ सकती है भारी, सरकारी स्कीम का नहीं मिलेगा फायदा; पढ़ें डिटेल

0
23

आधार कार्ड (Aadhaar Card Update) हमारी पहचान से जुड़ा हुआ होता है। इसके बिना आज आप कोई भी काम पूरा नहीं कर सकते। आज आधार कार्ड का बैंक से लेकर किसी स्कीम तक लिंक होना काफी जरूरी है। लेकिन तब क्या हो जब आप आधार कार्ड में गलत जानकारियां दर्ज कर लें। इसके साथ ही जानेंगे आप इन्हें कैसे सुधार सकते हैं।

नई दिल्ली। बच्चे से लेकर वृद्ध व्यक्ति का आज आधार कार्ड बनाया जाता है। इसके बिना सरकारी काम से लेकर स्कूल में दाखिला मिलना तक मुश्किल है। आधार कार्ड के जरिए हर व्यक्ति को यूनिक आईडी नंबर दिया जाता है।

इसमें यूजर से जुड़ी बेसिक जानकारियां दी गई होती है।

लेकिन कभी-कभी ये जानकारी गलत दर्ज हो जाती है। ऐसे में किसी भी सरकारी स्कीम का फायदा मिलना मुश्किल हो जाता है।

आधार कार्ड में होती है ये बेसिक जानकारी
आगे की ओर

नाम

पता

जन्म तिथि

मोबाइल नंबर

कार्ड के पीछे व्यक्ति के पता हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में लिखा होता है। इसके नीचे uidai नंबर दिया गया होता है।

क्या होती है गलती?

कभी-कभी हो सकता है कि व्यक्ति आधार कार्ड में दिया गया पता या मोबाइल नंबर गलत लिख दें। ऐसी स्थिति में सरकारी स्कीम का लाभ मिलना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि ज्यादातर स्कीम या बैंक अकाउंट से आधार कार्ड जुड़ा हुआ होता है।

कितनी बार कर सकते हैं डिटेल अपडेट

  • uidai के नियम के अनुसार आधार कार्ड में दी गई जानकारी में बदलाव को लेकर अलग-अलग लिमिट रखी गई है। जैसे-
  • आधार कार्ड में लिखे नाम को दो बार तक बदला जा सकता है।
  • पता- आधार कार्ड में लिखे पता को कई बार बदला जा सकता है। इसका मतलब है कि इसे लेकर कोई लिमिट नहीं दी गई है।
  • जन्मतिथि- वही इसमें लिखी जन्मतिथि को सिर्फ एक बार ही बदला जा सकता।
  • मोबाइल नंबर- आधार कार्ड में लिखे मोबाइल नंबर को कितनी भी बार बदला जा सकता है।

कैसे बदले लिखी डिटेल्स?

आधार कार्ड में लिखी डिटेल्स को आप uidai की वेबसाइट में जाकर बदल सकते हैं। हालांकि इस बदलाव या अपडेट के लिए आपको तय चार्ज देने होंगे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here