Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeEntertainmentDhurandhar 2 के इस एक्टर को पाकिस्तान से I Love You मैसेज...

Dhurandhar 2 के इस एक्टर को पाकिस्तान से I Love You मैसेज भेज रहे हैं लोग, 14 सेकेंड के सीन ने बनाया स्टार

विवेक सिन्हा ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ में जहूर मिस्त्री का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। उन्हें भारत के साथ-साथ पाकिस्तान से भी ढेर सारे संदेश मिल रहे हैं। कुछ लोग उनकी दमदार एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ नफरत भरे मैसेज भेज रहे हैं।

आदित्य धर की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने शानदार एक्टिंग, दमदार कहानी और कास्टिंग के दम पर दुनियाभर में परचम लहरा दिया है। मूवी इतनी धांसू है कि इसकी कास्ट से लेकर सेट और टीम में मौजूद एक-एक इंसान अपने काम के दम पर चमक रहा है।

उन्हीं में से एक हैं एक्टर विवेक सिन्हा (Vivek Sinha) जिन्होंने फिल्म में जहूर मिस्त्री का रोल निभाया था। एक इंटरव्यू में विवेक ने बताया कि उन्हें भारत से तो ढेर सारा प्यारा मिला है लेकिन इसके बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी उन्हें कई सारे मैसेज आ रहे हैं।

एक्टर को मिल रहे कई सारे मैसेज

“विवेक ने बताया कि उनकी एक्टिंग और डायलॉग्स की वजह से कई लोगों ने उन्हें नफरत भरे मैसेज भेजे और कुछ ने प्यार भी लुटाया। जी न्यूज से बातचीत में विवेक ने कहा- ‘मेरे इंस्टाग्राम पर 2000 कमेंट्स पड़े हुए हैं। मैं इसे बहुत एंजॉय कर रहा हूं। कई सारे लोग कह रहे हैं कि उन्हें मुझे स्क्रीन पर देखकर इतना गुस्सा आया कि उनका बस चले तो स्क्रीन पर घुसकर मुझे थप्पड़ ही मार दें।’

वहीं कुछ ऐसे भी है जिनको मेरी एक्टिंग बहुत ही रियल और अच्छी लगी और उन्होंने मेरी तारीफ की।

कुछ ने दी जान से मारने की धमकी

विवेक ने बताया कुछ मैसेज भेजने वाले इतने उत्साहित हो गए कि मुझसे कहने लगे कि तुम्हें पाकिस्तान आकर मारेंगे। इस पर मैंने उन्हें बताया कि मैं पाकिस्तानी नहीं हूं। मैं भारतीय हूं और बिजनौर का रहने वाला हूं।

इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि विवेक को पाकिस्तान से कुछ लोगों ने आई लव यूं लिखकर मैसेज भेजा है। एक्टर ने बताया कि उन्हें एक मैसेज आया, ‘सर आई लव यूं , मैं पाकिस्तान से हूं।’ एक्टर ने इस पर हंसेत हुए जवाब दिया कि रुको हम बाद में बात करते हैं।

छोटी सी उम्र में पिता को खोने का मलाल

अपनी लाइफ के बारे में बात करते हुए विवेक ने बताया कि वो जब 6 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। उनकी मां ने सिंगल पेरेंट के तौर पर उन्हें पाला और कभी भी किसी चीज की कोई कमी नहीं महसूस होने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular