HomeMarqueeसीआरपीएफ जवान के बंद मकानों में चोरी!

सीआरपीएफ जवान के बंद मकानों में चोरी!

मंडावर – मकान के ताले तोड़कर घर का सामान चुरा कर ले गए चोर। सीआरपीएफ जवान के बंद पड़े मकानों को अपना निशाना बनाते हुए चोरों ने घर के ताले तोड़कर घर में रखा सारा सामान चुरा कर ले गए। बुधवार की देर रात मंडावर थाना क्षेत्र के ग्राम तैय्यबपुर क़ाज़ी उर्फ काजीवाला गांव में बंद पड़े एक मकान में चोरों ने ताले तोड़ कर घर में रखा सामान चोरी कर लिय, चोर इतने शातिर थे, कि चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चोरी कर लिए ताकि कोई सबूत हाथ ना लग सके। थाना क्षेत्र के गांव काजीवाला निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र जयपाल सिंह पन्द्रह साल से सीआरपीएफ में जम्मू कश्मीर के पास तैनात है, कुछ समय पूर्व पत्नी का स्वर्गवास हो गया था जिसमें उनके दो बच्चे बिजनौर में अपनी बुआ के पास में रहते हैं, मकान बंद पड़े हुए थे,चोरों ने मकान के ताले तोड़ सोने चांदी के आभूषण सहित एलसीडी एवं अन्य सामान चोरी कर लिया। चोर घर में रखी लायसेंस बंदूक छोड़ गये लेकिन पंद्रह कारतूस भी अपने साथ ले गए। सीआरपीएफ जवान के भाई गिरीश चन्द्र पाल ने बताया कि घर का सारा सामान एवं सोने चांदी के आभूषण भी ले गए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। वही सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जानकारी में  जुट गई! घटना पर भाकियू अराजनैतिक के ब्लाक अध्यक्ष अंकित नरवाल ने गांव में हुई चोरी पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस से चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular