HomeMarqueeपी एम श्री केंद्रीय विद्यालय में बैगलेश डे के अंतर्गत विद्यार्थी सीख...

पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय में बैगलेश डे के अंतर्गत विद्यार्थी सीख रहे हैं विभिन्न हुनर

सिद्धार्थनगर। बैगलेश डे के अंतर्गत पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों में  उनकी पसंद के अनुसार विभिन्न स्किल को विकसित करने हेतु विद्यालय में ही गार्डेनिंग, टेलरिंग, कारपेंटरी, इलेक्ट्रिशियन, ब्यूटीशियन, पॉटरी वर्क, संगीत- नृत्य तथा आर्ट एवं  क्राफ्ट के साथ साथ पेंटिंग का कार्य अनुभवी एवं कुशल प्रशिक्षकों द्वारा सीख रहे हैं।
इस संदर्भ में विद्यालय के प्राचार्य नीरज कुमार शुक्ल ने बताया कि सत्र 2024- 25 में 10 दिन का बैगलेश डे मनाना है, जिसके अंतर्गत इन 10 दिनों में कक्षा छठवीं से आठवीं के विद्यार्थियों को पढ़ाई के अतिरिक्त उनके चुनिंदा और मनपसंद स्किल को निखारने के लिए छोटे छोटे समूहों में विभक्त कर उन्हें कुशल एवं अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। विद्यालय में इसके अंतर्गत दो सत्रों 5/5 दिन में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। प्रथम सत्र में इन 5 दिनों (दिनांक 25/11/24 से 29/11/24 तक) विद्यार्थी बिना कॉपी, किताब के विद्यालय आएंगे एवं गार्डेनिंग, टेलरिंग, कारपेंटरी, इलेक्ट्रिशियन, ब्यूटीशियन, पॉटरी वर्क, संगीत- नृत्य तथा आर्ट एवं  क्राफ्ट के साथ साथ पेंटिंग के लिए अलग – अलग शिक्षक प्रभारी बनाए गए हैं। वे कुशल एवं अनुभवी प्रशिक्षकों से संबंधित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिलवा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य पढ़ाई के साथ साथ विद्यार्थियों के अंदर किसी विशेष स्किल को विकसित करना है। प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थी पूरे मनोयोग से अपना अपना कार्य सीख रहे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular