महाराजगंज। मिठौरा ब्लाक के राम जानकी मंदिर पर सोमवार की देर शाम को विशाल दंगल का आयोजन किया गया l इस प्रतियोगिता में जिले ही नहीं अन्य जिलों के पहलवानों ने दंगल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया l जिसमे गुड्डू ने सीरियस को पटकनी देकर विजेता बने l इस विशाल दंगल प्रतियोगिता में महाराजगंज, गोरखपुर, बस्ती, इलाहाबाद और मेरठ के पहलवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l विशाल कुश्ती आयोजक टीम के संयोजक विशाल कुमार निगम एवं दिलीप मणी ने बताया कि समीर ने आलम अंसारी ताहिर ने आयुष कर्मदेव ने गुलाम मुन्ना यादव ने सत्यम पवन ने अली हुसैन को समय सीमा के अंदर पटकनीय देकर जीत हासिल किये l
वही आयोजक समिति द्वारा अंतिम दंगल प्रतियोगिता महाराजगंज के सुहास गांव के राजदेव यादव का पंजा मेरठ के राजू पहलवान से पहलवानी की आजमाइश की गई जिसमें 5 मिनट के पहलवानी के अंतिम एक मिनट में राजदो यादव ने राजू पहलवान को अखाड़ा के मैदान में पीठ के बल पटक दिया और जीत का खिताब अपने नाम कियाl दोनों पहलवानों को दंगल के मैदान में बतौर मुख्य अतिथि मिठौरा ब्लाक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार विनोद गुप्ता, प्रधान प्रत्यासी मधुसूदन निगम एवं पिंटू निगम ने हाथ मिलाकर कुश्ती का प्रारंभ करवाया l
दंगल कुश्ती आयोजन समिति के पदाधिकारी द्वारा विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को नगद धनराशि एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किये l इस दौरान इस दौरान विशाल कुमार निगम, दिलीप मणि पांडे, सचिन गुप्ता, करुणेश प्रसाद गुप्त, स्वदेश कुमार, रंजीत कुमार साहनी, रामनिवास यादव, मदन निषाद, शाकिर अली, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, स्वतंत्र कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, किशन कुमार गुप्ता, सोनू गुप्ता,दिग्विजय मौर्य, डॉ पंकज गुप्ता, विवेक कुमार गुप्ता, मंटू भगत, संदीप कुमार गुप्ता एडवोकेट रंजीत गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहेl





