HomeUttar PradeshGorakhpurकोटेदार का चयन होने से राशन वितरण का कार्य शुरू

कोटेदार का चयन होने से राशन वितरण का कार्य शुरू

गोरखपुर। नगर पंचायत में चार वार्डो के करीब 786 सौ कार्ड धारकों की परेशानी शनिवार को खत्म हो गयी।कोटेदार का चयन होने के साथ ही राशन वितरण का शुभारंभ हुआ।शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ल ने किया।

सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नं- 4,8,16 केशोपुर व वार्ड नं -9 पिपरा के कार्ड धारकों को करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गाहासाड़ स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर लेने जाना पड़ता था।दूरी अधिक होने के कारण कार्ड धारक महिलाओं को अंगूठा लगाने व राशन लेने के लिए आवागमन में काफी परेशानी होती थी।

करीब 8 वर्ष पहले कोटेदार के मृत्यु होने पर यह दुकान रिक्त हो गया। कोटेदार के चयन के लिए सभासद बृजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू, लक्ष्मण कुमार सहित वार्ड के नागरिकों ने कोटेदार के चयन के लिए काफी लड़ाई लड़ी थी।तहसील से लेकर जिले तक के अधिकारियों को पत्रक देकर धरना प्रदर्शन किया था।

विधायक प्रदीप शुक्ला के प्रयास से जिला आपूर्ति विभाग ने जिला स्तरीय चयन समिति बनाकर रिक्त सरकारी उचित दर मूल्य की दुकान लाटरी के माध्यम से उचित मूल्य विक्रेता नियुक्ति पर राजेश कुमार का का चयन हुआ।शनिवार को नये उचित दर मूल्य की दुकान का शुभारंभ विधायक प्रदीप शुक्ला ने किया।

जिससे कार्ड धारकों को काफी राहत मिली।इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरूषोत्तम दास अग्रवाल प्रमुख दिलीप यादव ,नागेंद्र सिंह,सभासद बृजेन्द्र प्रताप सिंह रिंकू, लक्ष्मण कुमार ,मनोज सिंह,सूर्यनाथ विश्वकर्मा, अधिवक्ता वीरेंद्र मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular