HomeMarqueeप्रधानाध्यापक के व्यवहार से नाराज ग्राम प्रधान ने बीएसए से की शिकायत।

प्रधानाध्यापक के व्यवहार से नाराज ग्राम प्रधान ने बीएसए से की शिकायत।

गोण्डा। विकास खण्ड पण्डरी कृपाल की ग्राम सभा चिलबिला खत्तीपुर की ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने जूनियर हाई स्कूल चिलबिला डिहवा के प्रधानाध्यापक पर अभद्र व्यवहार और विद्यालय का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है। ग्राम प्रधान द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि प्रधानाध्यापक का व्यवहार बच्चों, अभिभावकों, रसोइयों, पंचायत कर्मियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रति ठीक नहीं है।

आरोप है कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को डांटने के साथ मारपीट की जाती है तथा अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जाता है।शिकायत में यह भी कहा गया है कि विद्यालय की रसोइयों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें कई बार विद्यालय से बाहर कर दिया गया। वहीं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण करने पहुंची टीम के साथ भी कथित रूप से अभद्रता की गई, जिसके बाद ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप से कार्य पूरा हो सका।

ग्राम प्रधान ने पंचायत सहायक, अभिभावकों और सफाई कर्मी के साथ भी प्रधानाध्यापक द्वारा अशोभनीय व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यालय का शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है और ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है, ताकि विद्यालय में पढ़ाई का माहौल बेहतर बना रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular