Thursday, May 7, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurकेन्द्रीय विद्यालय में दो दिवसीय भारत स्काउट गाइड के द्वितीय सोपान परीक्षण...

केन्द्रीय विद्यालय में दो दिवसीय भारत स्काउट गाइड के द्वितीय सोपान परीक्षण शिविर का हुआ समापन

अवधनामा जिला संवाददाता हिफजुर्रहमान 

भरुआ सुमेरपुर। केंद्रीय विद्यालय में स्काउट मास्टर निशान्त कुमार, गाइड कैप्टन अंकिता व श्रद्धा साहू के नेतृत्व में दो दिवसीय भारत स्काउट गाइड के द्वितीय सोपान परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रतिभागियों को स्काउट गाइड ध्वजारोहण के नियमों व द्वितीय सोपान के दक्षता पदकों, लाग बुकों के बारे में समुचित जानकारी दी गयी।
दूसरे दिन की स्काउट प्रार्थना व ध्वजारोहण के साथ शुरुआत कर प्रतिभागियों को बीपी-6 का अभ्यास व सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन प्रशिक्षुओं द्वारा किया गया। प्रतिभागियों ने द्वितीय सोपान की गांठों को बारीकी से सीखकर स्वयं करके देखा व उनका दैनिक जीवन मे उपयोग होने की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद स्काउट व गाइड की लिखित व मौखिक परीक्षा करके प्रशिक्षकों द्वारा मूल्यांकन किया गया। स्काउट मास्टर निशान्त कुमार ने जीवन मे स्काउट व गाइड के महत्त्व तथा गाइड कैप्टन अंकिता व श्रद्धा ने गाइड्स की यूनिफार्म के बारे में विशेष जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में 30 स्काउट और 26 गाइड्स मौजूद रहे। प्रशिक्षण में वीरांगना लक्ष्मीबाई व भगत सिंह ग्रुप ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular