Monday, September 22, 2025
spot_img
HomeSliderपत्नी चंचल को दी ऐसी दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठा लोगों...

पत्नी चंचल को दी ऐसी दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठा लोगों का कलेजा; वारदात की वजह भी आई सामने

गौतमबुद्धनगर के दादरी में सोनू शर्मा ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी चंचल शर्मा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी की गर्दन रेतने के साथ पेट व छाती पर छह वार किए। चीख-पुकार सुनकर लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी को इतनी बेरहमी से मौत के घाट उतारा कि जिसने भी मंजर देखा उसका कलेजा कांप उठा। युवक ने चाकू से पत्नी की छाती और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए।

दादरी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में युवक ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की हत्या की। हत्यारोपी ने गर्दन रेतने के साथ पेट व छाती पर चाकू से छह वार किए। चीख पुकार सुनकर एकत्र लोगों ने हत्यारोपी को दबोच लिया।

वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अवैध संबंध के शक में उसने वारदात को अंजाम दिया। मूलरूप से जिला बुलंदशहर के वीरखेड़ा गांव का सोनू शर्मा पिछले डेढ़ साल से पत्नी 28 वर्षीय चंचल शर्मा के साथ रामपुर-फतेहपुर गांव में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। दोनों की शादी आठ साल पहले हुई थी।

बताया गया कि सात वर्षीय बेटी अंशिका व पांच वर्ष का बेटा अंश है। सोनू शर्मा पहले एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। कुछ दिनों पहले वह छूट गई थी। नौकरी छूटने के बाद वह साप्ताहिक बाजार व मेले आदि में खाने-पीने की ठेला लगाने लगा। उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी युवक के साथ अवैध संबंध है। इसको लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़े हो चुके थे। शनिवार शाम को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

वहीं, रविवार सुबह पांच बजे के करीब सोनू उठा और सोती हुई चंचल की गर्दन, छाती व पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। चंचल की चीख पुकार सुनकर दोनों बच्चे भी जग गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के कमरों में रह रहे अन्य किरायेदार घटनास्थल की तरफ दौड़े। उन्होंने सोनू को दबोचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

डिलीवरी का काम करती थी चंचल

चंचल कुछ महिलाओं के साथ मिलकर सामान डिलीवरी का भी काम करती थी। पति के शक करने पर उसने इस काम छोड़ दिया था। चंचल बुलंदशहर के मुनी गांव की रहने वाली थी। पिता की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। चंचल की पांच और बहने हैं। कोई भाई नहीं है। चंचल की हत्या के बाद मां व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दादरी कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने हत्यारोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular