Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeपारंपरिक तरीके से अता हुई अलविदा की नमाज

पारंपरिक तरीके से अता हुई अलविदा की नमाज

अमेठी। जनपद में पाक माह रमजान के आखिरी जुमे को विभिन्न मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रोजेदारों ने अलविदा की नमाज अता की और मुल्क के अमन-चैन के लिए दुआ मांगी।

रमजान के पाक महीने में अलविदा की नमाज का विशेष महत्व है ।अलविदा यह संदेश देता है कि ईद आने वाली है। नेकी और बरकत का महीना रमजान जिसमें खुदा की रहमत रोजेदारों पर बरसती है। शुक्रवार को जनपद के विभिन्न मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रोजेदारों ने अलविदा की नमाज अता की।

नगर के जामा मस्जिद पर पेश इमाम मौलाना साजिद रजा ने रोजेदारों को अलविदा की नमाज अता कराई। वही नगर के नूरी मस्जिद गंगागंज छोटी मस्जिद सहित ग्रामीण अंचल की विभिन्न मस्जिदों में भी अलविदा की नमाज अता की गयी।

गौरीगंज जगदीशपुर मुसाफिरखाना बाजार शुकुल आदि क्षेत्रों में भी पारंपरिक तरीके से अलविदा की नमाज अता की गयी।प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सजग और भ्रमणशील रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular