HomeMarqueeदेवरी गांव में जगी शिक्षा की अलख, एसडीएम रिंकू सिंह राही की...

देवरी गांव में जगी शिक्षा की अलख, एसडीएम रिंकू सिंह राही की प्रेरणा से पंचायत घर बना अध्ययन केंद्र

उरई (जालौन)। जालौन तहसील के ग्राम देवरी में शिक्षा के प्रति एक नई जागरूकता देखने को मिल रही है। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रिंकू सिंह राही की प्रेरणा से गांव में पढ़ाई का माहौल बन रहा है। बुजुर्ग, युवा और बच्चे प्रतिदिन सुबह अपने घरेलू व कृषि कार्य निपटाने के बाद पंचायत घर पहुंचकर अध्ययन कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है। इसी सोच के साथ गांव के लोग एक स्थान पर एकत्र होकर पढ़ाई और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। गांव में बढ़ती शैक्षिक रुचि को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से एक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) की स्थापना की मांग भी की है, ताकि विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सके।

ग्रामीणों का मानना है कि यदि गांव में लाइब्रेरी स्थापित हो जाती है तो शिक्षा का यह अभियान और अधिक मजबूत होगा तथा बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। देवरी गांव में शिक्षा के प्रति बढ़ता यह उत्साह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular