आजमगढ़। प्रत्येक वर्ष की बात इस वर्ष भी साहू समाज का श्रावणी पूजन समारोह समिति के महामंत्री एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त के कुशल नेतृत्व में बड़े उत्साह और हर्ष के साथ सम्पन्न हुआ।
वरुण देवता से कार्यकर्ताओं की ठन गई कार्यकर्ता भी बारिश के बाद भी पीछे नहीं हटे और प्रत्येक कार्यक्रम होता अपनी गति से आगे बढ़ता गया। सामूहिक रुद्राभिषेक के पश्चात कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई, जिसमें महिलाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में बढ़कर चढ़कर प्रतिभाग कर कु. ज्योति गुप्ता प्रथम एवं कु. प्राची गुप्ता द्वितीय और कु. मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग चित्रकला में श्वेता मोदनवाल प्रथम एवं अनामिका गुप्ता द्वितीय और इशिका गुप्ता तृतीय व बाल वर्ग में भी चित्रकला में समस्त बच्चों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पर नृत्य में कोमल गुप्ता प्रथम एवं दिव्या गुप्ता द्वितीय और वयस्क एकल नृत्य में मानसी ने भाग लेकर उपस्थित लोगों का मन मोहने का काम किया। एकल गायन में श्वेता मोदनवाल ने भजन की प्रस्तुति दी।
तत्पश्चात CBSE बोर्ड में तनिष गुप्त ने 94.6% अंक के साथ नीट की परीक्षा में भी प्रथम अवसर में सफलता प्राप्त कर लिया, और वहीं पर ने CBSE बोर्ड से दसवीं की परीक्षा में शशांक उर्फ आदित्य गुप्ता ने 93% अंक में सफलता हासिल किया। जिन्हें साहू समाज के अध्यक्ष श्री लालता प्रसाद साहू जी ने प्रशस्ति-पत्र व पुरस्कार से समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर श्री स्वतंत्र कुमार एडवोकेट श्री सत्य प्रकाश एडवोकेट, श्री लक्ष्मी प्रसाद गुप्त, बी.डि.ओ संजय गुप्ता जी, दी टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश चंद गुप्त एवं महामंत्री विपिन गुप्ता जी, घनश्याम गुप्त, राधेश्याम गुप्त, कौशल किशोर गुप्ता, गणेश गुप्त, प्रधान शिवचंद गुप्त, जगदीश साहू, शिव शंकर साहू, एवं पूर्व सभासद श्रीमती शीला गुप्ता के साथ रत्ना साहू आदि महिलाएं व बच्चे-बच्चियां उपस्थित रहे।
संचालन व समापन समिति के महामंत्री विनय प्रकाश गुप्त जी ने सभी का आभार व्यक्त कर किया।