Friday, January 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurफाइनेंस कंपनी के सेल्स मैनेजर ने समूह की महिलाओं के साथ किया...

फाइनेंस कंपनी के सेल्स मैनेजर ने समूह की महिलाओं के साथ किया जालसाजी

कोर्ट के आदेश पर जालसाज के विरुद्ध केस दर्ज

गोरखपुर। सहजनवा स्थित एक फाइनेंस कंपनी के सेल्स कंपनी के मैनेजर ने समूह की महिलाओं का ओटीपी जानने के बाद उनकी रकम हड़प लेता था। फाइनेंस कंपनी सहजनवा शाखा प्रबंधक शिवम पुत्र अवधेश ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जालसाज सेल्स मैनेजर के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि शिवम यादव अन्य यादव निवासी घूरहवा जिला फैजाबाद जो फाइनेंस कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर तैनात था।फाइनेंस कंपनी जो समूह की महिलाओं को लोन देती है। सेल्स मैनेजर ने संगीता, संध्या,अरुण निशा,सुमन देवी रेनू ओम सती,पिंकी सीरत सहित अनेक महिलाओं का बैंक खाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अलावा एयरटेल बैंक में खुला दिया था। धोखे से ओटीपी जानकर वह महिलाओं के पासबुक से रकम निकाल कर ले लेता था।

जब फाइनेंस कंपनी को इसकी जानकारी हुई तो जांच कराया तो जालसाजी का मामला प्रकाश में आया। जब आरोपी की जांच की गई तो वह भी फर्जी निकला वह गलत नाम से कंपनी में नौकरी कर रहा था। और उसका पता भी गलत था। जांच के बाद पता चला कि उसका वास्तविक नाम दयानंद यादव पुत्र राम प्रसाद निवासी निबरहर थाना सहजनवा है। जब कंपनी के लोग पता कर उसके घर पहुंचे तो वह घर से फरार चल रहा था। शाखा प्रबंधक ने न्यायालय का शरण लिया आदेश पर पुलिस ने आरोपी दयानंद यादव पुत्र राम प्रसाद निवासी निबरहर थाना सहजनवा के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular