मुंबई के विकास में स्थानीय निकाय की भूमिका बहुत बड़ी, बजट की कोई कमी नहीं: पीएम मोदी

0
147

मुंबई। पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने 38,800 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने मुंबई मेट्रो लाइन 2ए और 7 का उद्घाटन किया। इसमें अंधेरी से दहिसर तक फैला 35 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर भी शामिल है।
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार नए भारत के पास बड़े सपने हैं और उन्हें साकार करने का साहस है। पिछली शताब्दी का एक लंबा समय गरीबी पर चर्चा करने, दुनिया से मदद मांगने और किसी तरह जीने में बीता। स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार दुनिया ने भारत के संकल्पों पर भरोसा किया। मुंबई में 38,800 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के बाद संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी।
इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कर्नाटक के यादगिरि में 10,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें सिंचाई, पेयजल से जुड़ी परियोजनाओं और एक राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना शामिल है। इस दौरान पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की है, जबकि हमारी सरकार की प्राथमिकता विकास है।
हमारे देश में दशकों तक करोड़ों छोटे किसान भी हर सुख-सुविधा से वंचित रहे, सरकारी नीतियों में उनका ध्यान तक नहीं रखा गया। आज वही छोटे किसान देश की कृषि नीति की सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं।
पहले की सरकार ने जिन जिलों को पिछड़ा घोषित किया, उन जिलों में हमने विकास की आकांक्षा को प्रोत्साहित किया।
देश अगले 25 वर्षों के नए संकल्पों को सिद्ध करने के लिए आगे बढ़ रहा है। ये 25 साल देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए अमृतकाल है, प्रत्येक राज्य के लिए अमृतकाल है।
पीएम ने कहा कि जब जल जीवन मिशन शुरू हुआ था, तब 18 करोड़ ग्रामीण परिवारों में से केवल 3 करोड़ ग्रामीण परिवारों के पास नल के पानी का कनेक्शन था। आज देश के करीब 11 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से पानी मिल रहा है।
सूरत-चेन्नई इकोनॉमी कॉरिडोर का जो हिस्सा कर्नाटक में पड़ता है, उस पर भी आज काम शुरू हो गया है। इससे यादगिरि, रायचूर और कलबुर्गी जैसे इलाकों में लोगों को रोजगार मिलेगा।
दोपहर करीब 2.15 बजे पीएम कलबुर्गी जिले के मलखेड़ पहुंचे। जहां नवघोषित राजस्व गांवों के लाभार्थियों को टाइटल डीड (हक्कू पत्र) वितरित किया। इस मौके पर पीएम ने कहा कर्नाटक के लाखों बंजारा साथियों के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। 50,000 से अधिक परिवारों को पहली बार हक्कू पत्र मिला है। कर्नाटक सरकार ने सुशासन और सद्भाव का वो रास्त चुना है जो सदियों पहले भगवान बस्वेश्वरा ने देश-दुनिया को दिया था।
भगवान बस्वेश्वरा ने अनुभव मंडपम जैसे मंच से सामाजिक न्याय और लोकतंत्र का एक मॉडल दुनिया को दिया। समाज के हर भेद-भाव से ऊपर उठकर सबके सशक्तिकरण का मार्ग उन्होंने हमें दिखाया था। लंबे समय तक देश पर राज करने वालों ने नारा देकर समाज के वंचित वर्गों का वोट तो लिया लेकिन उनके विकास के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए। हम उन्हें सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं और इन वर्गों को उनके अधिकार मिल रहे हैं।
इस महीने का पीएम का यह दूसरा कर्नाटक दौरा है। इससे पहले पीएम 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने हुबली पहुंचे थे। तब उन्होंने एक रोड शो भी किया था।
महाराष्ट्र में भी पांच लाख साथियों के ऋण स्वीकृत
विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, महाराष्ट्र में भी पांच लाख साथियों के ऋण स्वीकृत हो चुके हैं। यह काम बहुत पहले होना चाहिए था लेकिन बीच के कुछ समय में डबल इंजन की सरकार ना होने के कारण हर काम में अड़ंगे डाले गए और लाभार्थियों को नुकसान उठाना पड़ा।
विकास के निर्माण में शहरों की भूमिका पर जोर
पीएम मोदी ने कहा कि, विकसित भारत के निर्माण में हमारे शहरों की भूमिका सबसे अहम है। वर्ष 2014 तक मुंबई में केवल 10-11 किलोमीटर तक मेट्रो चलती थी लेकिन हमारी डबल इंजन की सरकार ने मेट्रो के काम को अभूतपूर्व गति दी है।
भारत को लेकर दुनिया में इतनी सकारात्मकता
पीएम मोदी ने कहा कि, भारत को लेकर दुनिया में इतनी सकारात्मकता इसलिए है क्योंकि आज सभी को लगता है कि भारत अपने सामथ्र्य का बहुत ही उत्तम तरीके से सदुपयोग कर रहा है। आज भारत अभूतपूर्व आत्मविश्वास से भरा हुआ है।
देश देख और पूरे कर रहा है बड़े सपने
जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, आजादी के बाद पहली बार आज भारत बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस कर रहा है। वरना हमारे यहां तो पिछली सदी का एक लंबा कालखंड सिर्फ गरीबी की चर्चा करना, दुनिया से मदद मांगना, जैसे-तैसे गुजारा करने में ही बीत गया।
पीएम ने मुंबई में विकास कार्यों पर दिया जोर
मुंबई दौरे के दौरान पीएम ने मुंबई में विकास कार्यों पर जोर देते हुए कहा कि, मुंबई के लिए बेहद जरूरी मेट्रो हो, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के आधुनिकीकरण का काम हो, सड़कों में सुधार का बहुत बड़ा प्रोजेक्ट हो या फिर बाला साहेब ठाकरे जी के नाम से आपला दवाखाने की शुरुआत हो, ये सभी मुबंई शहर को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं।
प्रधानमंत्री ने 38,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई मेट्रो की दो लाइनों का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मुंबई में लगभग 38,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। ये सारी परियोजनाएं आम मुंबई वासियों के जीवन को सीधे लाभ पहुंचाने वाली हैं।
बीजेपी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया
मोदी ने कहा कि ये हमारी सरकार है जिसने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। ये हमारी सरकार है जिसने ऑल इंडिया मेडिकल कोटे में ओबीसी वर्ग को आरक्षण का लाभ दिया। ये हमारी सरकार है जिसने केंद्र सरकार की ग्रुप-सी, ग्रुप-डी भर्तियों में इंटरव्यू की बाध्यता खत्म की।
भगवान बस्वेश्वरा ने दिया सुशासन और सद्भाव का रास्ता
पीएम ने कहा, कर्नाटक सरकार ने सुशासन और सद्भाव का वो रास्त चुना है जो सदियों पहले भगवान बस्वेश्वरा ने देश-दुनिया को दिया था। भगवान बस्वेश्वरा ने अनुभव मंडपम जैसे मंच से सामाजिक न्याय और लोकतंत्र का एक मॉडल दुनिया को दिया। समाज के हर भेद-भाव से ऊपर उठकर सबके सशक्तिकरण का मार्ग उन्होंने हमें दिखाया था।
पीएम ने कलबुर्गी में किया संबोधित
मोदी ने कहा कि पहले की सरकार कुछ ही वन उपजों पर एमएसपी देती थी जबकि हमारी सरकार 90 से अधिक वन उपजों पर एमएसपी दे रही है। कर्नाटक सरकार के फैसले के बाद अब इसका लाभ भी तांडा में रहने वाले सभी परिवारों को मिलेगा।
लाखों बंजारा साथियों के लिए आज बड़ा दिन
पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक के लाखों बंजारा साथियों के लिए आज बहुत बड़ा दिन है, अभी 50,000 से अधिक परिवारों को पहली बार उनको हक्कू पत्र मिला है।
8 सालों में हमने एप्रोच बदली
भारत को लेकर दुनिया में इतनी सकारात्मकता इसलिए है क्योंकि आज सभी को लगता है कि भारत अपने सामथ्र्य का बहुत ही उत्तम तरीके से सदुपयोग कर रहा है। आज भारत अभूतपूर्व आत्मविश्वास से भरा हुआ है। हमने वो जमाना देखा है जब गरीबों के कल्याण का पैसा भ्रष्टाचार में चला जाता था। टैक्स पेयर्स से प्राप्त टैक्स को लेकर कोई संवेदनशीलता नहीं थी। इसका नुकसान करोड़ों नागरिकों को उठाना पड़ा।
पिछले 8 सालों में हमने इस एप्रोच को बदल दिया है। आज भारत भविष्य की सोच और आधुनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए अपने भौतिक और सामाजिक बुनियादी ढांचे पर खर्च कर रहा है।
करीब 12,600 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट
दहिसर ई और डीएन नगर (पीली लाइन) को जोडऩे वाली मेट्रो लाइन 2्र लगभग 18.6 किलोमीटर लंबी है, जबकि अंधेरी ई – दहिसर ई (लाल लाइन) को जोडऩे वाली मेट्रो लाइन 7 लगभग 16.5 किलोमीटर लंबी है। इन लाइनों की आधारशिला भी प्रधानमंत्री ने 2015 में रखी थी। दोनों लाइनों की परियोजना करीब 12,600 करोड़ रुपए की है।
प्रधानमंत्री ने मुंबई में 7 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, रोड कॉन्क्रीटिंग प्रोजेक्ट और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-150सी के 65.5 किलोमीटर खंड की आधारशिला भी रखी। छह लेन की यह ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे का हिस्सा है। इसे बनाने में करीब 2,000 करोड़ रुपए की लागत आ रही है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here