HomeMarqueeज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का...

ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न

सिद्धार्थनगर। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर डिडई चौराहे पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया तथा भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य ने जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की तथा भंडारे में सेवा भाव से योगदान कर प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फतेह बहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल, दिलीप चतुर्वेदी, विपिन सिंह, अविनाश सिंह, रामनारायण, रमेश मणि त्रिपाठी, राघवेंद्र मिश्रा, राजेश दूबे, अनुराग श्रीवास्तव, सच्चिदानंद पांडेय एवं विक्की रस्तोगी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular