HomeMarqueeखाद्य विभाग के अधिकारियों की छापामार कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप

खाद्य विभाग के अधिकारियों की छापामार कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जिले भर की दुकानों में की छापेमारी

महोबा। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए जिले में खाद्य विभाग ने छापामारी अभियान शुरू कर दिया है। इससे दुकानदारों और होटल संचालकों में खलबली मंच गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने एक एक खाद्य की दुकान चेक कर सैम्पल लिए। छापामार अभियान को देखकर तमाम दुकानदारों ने खाद्य की दुकानें बंद कर दी।

जिलाधिकारी के निर्देश पर आम जनमानस को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की गरज से खाद्य रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया गया। सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जनपद के नगर पालिका परिषद महोबा, राजपूत कालोनी कुलपहाड़, श्रीनगर तिगेला, बेलाताल में छापेमारी कर कुल 10 नमूने संग्रहित किए गये, जिनमें दूध के 03 नमूने चायपत्ती के 02 बर्फी के 03 नमूने जलेबी खोया के नमूने संग्रहित कर गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गये।

प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि त्योहार के दोरान प्रतिष्ठानों में साफ सफाई बनायें रखें मिलावटी खाद्य पदार्थ का विक्रय न करें। मिलावटी खाद्य पदार्थ की सूचना मिलने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी। रक्षाबंधन पर्व तक छापामारी अभियान जारी रहेगा। अभियान दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्रकान्त बाजपेयी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, रामलखन कुशवाहा मनोज कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular