Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeआशाओं तथा संगिनियों द्वारा किया जा रहा धरना प्रदर्शन रहा,15 वें दिन...

आशाओं तथा संगिनियों द्वारा किया जा रहा धरना प्रदर्शन रहा,15 वें दिन में ज़ारी

बदायूॅं। उत्तर प्रदेश आशा संगिनी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले संगठन की जनपद इकाई द्वारा मालवीय आवास गृह पर अपनी मांगों को लेकर किया जा रहा धरना प्रदर्शन सोमवार को 15 वें दिन भी जारी रहा। धरना प्रदर्शन में सैकड़ो की तादाद में आशा संगिनी वर्कर्स मौजूद रहीं। प्रदर्शन में मौजूद आशाओं तथा संगिनियो को संबोधित करते हुए संगठन की जिला अध्यक्ष जौली वैश्य ने कहा कि यदि संगठन की मुख्य मांगों को नहीं मानी गई तो संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर हड़ताल करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें कोई भी बलिदान देना पड़े हम पीछे नहीं हटेंगे।

संगठन के उपाध्यक्ष निर्दोष राठौर द्वारा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई।कोषाध्यक्ष नीलम सक्सेना, सचिव मनीषा, जिला मंत्री शशि सक्सेना, तथा संगठन सदस्य राजकुमारी सहित सैकड़ो आशा कर्मियों ने अपनी मांगों को जायज बताते हुए सरकार को जमकर चेताया। जिला अध्यक्ष श्रीमती वैश्य ने बताया कि आज के धरना प्रदर्शन में इसको समर्थन देते हुए सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी गण तथा जिला अध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता,उपेंद्र उपाध्याय जिला मंत्री, राजेश कुमार जौहरी संप्रेक्षक,प्रमोद कुमार शर्मा मीडिया प्रभारी तथा जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह राठौर द्वारा भी सभा को संबोधित किया गया। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा भविष्य में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया गया है। इस मौके पर गीता,ममता, संसारवती, पुष्पा देवी, हेमलता,नीरज, लक्ष्मी, रेखा, भगवान श्री, तुलसा देवी, सूरत देवी, विनीता आदि मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular