HomeItawaजनपदीय वास्केट बाल प्रतियोगिता में सुदिति ग्लोबल को हराकर सेंट पीटर (पुरुष)ने...

जनपदीय वास्केट बाल प्रतियोगिता में सुदिति ग्लोबल को हराकर सेंट पीटर (पुरुष)ने जीता

इटावा। इटावा प्रदर्शनी महोत्सव के तत्वाधान में आयोजित जनपदीय बास्केट बॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को मुकाबले में सेंट पीटर ने डी पी एस को(3-14)हराकर फाइनल में प्रवेश किया,दूसरे सेमीफाइनल में सुदिति ने सेंटमेरी(10-14)से हराकर फाइनल में प्रवेश किया फाइनल के संघर्षपूर्ण मुकाबले में सेंट पीटर ने(16-6)से जीता और बास्केट बॉल प्रतियोगिता का विजेता रहा।

मुख्य अतिथि रमेश चंद्र पाठक अध्यक्ष राधा माधव संकीर्तन मंडल आलोक शुक्ला डिप्टी डायरेक्टर (FSL)ने किया।प्रतियोगिता के संयोजक आलोक राज बाजपेई बाजपेई ने उनका शाल उड़ाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों से उनका परिचय प्राप्त किया।इसी क्रम में संयोजक श्री वाजपेई ने सभी अथितियों का बैज लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया।निर्णायक की भूमिका PTI रिहान,कुलदीप,प्रियांशु,शिव,शरूखऔर आरथना ने निभाई।

इस अवसर पर गुरमुख सिंह अरोरा,संजय शर्मा,राज किशोर बाजपेई,उमेश यादव,श्रीमती भावना सिंह,नारायण किशोर बाजपेई राम मनोहर दीक्षित आदि उपस्थित रहे। अंत में मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को आशीष वचन दिए और संयोजक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular